अनुराग पाण्डेय
वाराणसी: पिछले दिनों पूर्वांचल के ख्याति प्राप्त शिक्षण संस्थान सनबीम स्कूल लहरतारा में एक मासूम के साथ हुई दरिंदगी के मामले में पूरा बनारस आक्रोशित है। वही आरोपी की गिरफ्तारी के बाद स्कूल के चैयरमैन दीपक मधोक व प्रधानाचार्य की गिरफ्तारी की मांग भी उठने लगी है। स्कूल के प्रबंधक को वाराणसी कमिश्नर ए० सतीश गणेश द्वारा गठित एसआईटी टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। लेकिन वाराणसी के जनता की आवाज़ अब चैयरमैन और प्रधानाचार्य की गिरफ्तारी के लिए उठने लगे है।
जिलाधिकारी वाराणसी से संबोधित ज्ञापन में मांग की गई है कि जिस तरह से सनबीम स्कूल लहरतारा में 9 वर्षीय बालिका के साथ घिनौना कार्य किया गया जिससे काशी जैसी धर्म नगरी एवं प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी को बदनाम किया गया। जिससे काशी की जनता में सनबीम स्कूल के खिलाफ काफी आक्रोश है। शिवसैनिको ने जिलाधिकारी से ज्ञापन के माध्यम से मांग किया है कि सनबीम स्कूल लहरतारा वाराणसी के चेयरमैन एवं प्रधानाचार्य के उपर पास्को एक्ट की कार्यवाही की जाय। अजय चौबे ने बताया कि इस ज्ञापन की प्रतिलिपि हमारे सांसद व प्रधानमंत्री भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी प्रेषित की गई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…