उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड(बलिया)। तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलीकॉप्टर क्रैश के दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत व पत्नी सहित सेना के 11 जांबाज अफसरों के निधन से मर्माहत अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल, बिल्थरा रोड की अगुवाई में नगर में कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर पुण्य आत्माओं की शांति हेतु प्रार्थना की गई।
कैंडल मार्च में नपं अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्त, दुर्गा प्रसाद मधु लाला, जगदीश जायसवाल, अशोक कुमार मधुर, सुनील कुमार टिंकू, सतीश वर्मा, भोलू जायसवाल, आलोक गुप्ता, विनोद जायसवाल, धर्मेन्द्र सोनी, सुभाष जायसवाल सहित दर्जनों नगरवासी शामिल रहे।
उधर सपा के बलिया जनपद के प्रवक्ता सुशील पाण्डेय ष्कान्हजीष् ने दिवंगत भारत माता के वीर सपूतों को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सेनाओं के आधुनिकीकरण के लिए कदम उठाने वाले देश के बहादुर सैनिक सीडीएस जनरल बिपिन रावत के असामयिक निधन से स्तब्ध हूं। सच्चे देशभक्त जनरल को विनम्र श्रद्धांजलि।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…