शाहीन बनारसी
वाराणसी। प्रधानमन्त्री और अन्य वीआईपी के नगर आगमन पर शहर के यातायात व्यवस्था पर कुछ प्रतिबन्ध लगाये गए है। इस दरमियान अगर आपको आज और कल शहर में निकलना है तो यातायात प्रतिबन्धो को जान लेना बेहतर होगा। अन्यथा बेवजह परेशानी का सामना करना पड़ेगा। बताते चले कि श्री काशी विश्वनाथ कारीडोर का आज लोकार्पण प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा होना है। इस कार्यक्रम के दरमियान देश के कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी वाराणसी में रहेगे।
मैदागिन चौराहा से गोदौलिया, रामापुरा तक वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान मैदागिन चौराहे जाने वालों को कबीरचौरा पियरी चौकी से तेलियाबाग की ओर, गोदौलिया चौराहे, रामापुरा चौराहे से बेनिया बाग तिराहे से लहुराबीर की ओर जाएंगे। पीएम के संत रविदास घाट से बरेका प्रस्थान के दौरान रविदास गेट से लंका, मालवीय चौराहा, नरिया, भिखारीपुर तिराहा व बरेका से ककरमत्ता व मंडुआडीह चौराहा मार्ग पर आवागमन बाधित रहेगा।
भेल, तरना ओवर ब्रिज से गिलट बाजार चौराहा, भोजूबीर तिराहा, जेपी मेहता मार्ग से मिंट हाउस तक आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान गिलट बाजार से शिवपुर सेंट्रल जेल रोड से यूपी कालेज मार्ग, भोजूबीर से सिंधोरा रोड होते हुए अर्दली बाजार मार्ग, जेपी मेहता से सेंट्रल जेल मार्ग, गोलघर चौराहे से कचहरी पुलिस लाइन मार्ग की ओर, इंडिया होटल से जेएचवी मॉल होकर जाना होगा।
मिंट हाउस से नदेसर घौसाबाद होते हुए लकड़मंडी चौकाघाट फ्लाईओवर, लहरतारा मंडुवाडीह होते हुए बीएलडब्ल्यू भिखारीपुर मार्ग पर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। यही स्थिति मुख्यमंत्रियों के पं। दीनदयाल प्रतिमा स्मृति उपवन तक जाने के दौरान रहेगा। जिसमें सूजाबाद, पड़ाव चौराहा, 36वीं पीएसी,रामनगर चौराहा सहित टेंगरा मोड़ से अखरी बाईपास व शहंशाहपुर तक मार्ग प्रतिबंधित रहेगा। इसके लिए विकल्प मार्ग से होकर जाना होगा। जिसके बाद आने के दौरान भी यही मार्ग प्रभावित रहेंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…