तारिक़ खान
डेस्क। वह निर्भीक था, निडर था, सच के शर्त पर कलम को बिकने नही देता था। सच का साथ देने वाला, निर्भीक, निडर कलम का सिपाही आज 67 साल की उम्र में इस दुनिया को रुखसत कह गया। वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ काफी समय से बीमार चल रहे थे। आज उन्होंने 67 वर्ष की आयु में इस दुनिया को रुखसत कह दिया। विनोद दुआ की बेटी मल्लिका दुआ ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए ये जानकारी दी है।
दरअसल, मल्लिका की मां का निधन इसी साल कोरोना से हो गया था। कोरोना की दूसरी लहर में विनोद दुआ और उनकी पत्नी संक्रमित हो गए थे। दोनों की तबीयत काफी बिगड़ गई थी। इसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। विनोद दुआ 7 जून को घर लौट आए थे। हालांकि, उनकी पत्नी का 12 जून को निधन हो गया था।
विनोद दुआ 67 साल के थे। उनका जन्म नई दिल्ली में हुआ था। विनोद दुआ दूरदर्शन और एनडीटीवी में काम किया। 1996 में वे पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार थे, जिन्हें रामनाथ गोयनका अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें 2008 में पत्रकारिता के लिए पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…