Demo Pic
शाहीन बनारसी
वाराणसी। बनारस में कोरोना को लेकर हमारी लापरवाही लगातार जारी है। भीड़ का आलम ये है कि लगता है कोरोना को भीड़ पैरो के नीचे कुचल कर मार ही डालेगी। मगर हमारी ये लापरवाही कही हमारे ऊपर ही भारी न पड़ जाए, इसका खौफ अब सताने लगा है। शनिवार को 21 केस मिलने के बाद कल रविवार को 14 कोरोना संक्रमित मिले थे। इसके बाद भी आज संक्रमण में कमी नही हुई है और उसकी रफ़्तार कुछ यु जारी है कि शहर बनारस में कुल एक्टिव केसों की तायदात बढ़कर अब 86 पार कर गई है।
आज रविवार की शाम जारी मेडिकल बुलेटन इस बात की पुष्टि कर रहा है कि जिले में कोरोना अपना पाँव पसार रहा है। मगर शहर बनारस को भीड़ लगाने में ही मज़ा आ रहा है। न मास्क ज़रूरी और न दो गज की दुरी, कोरोना को दावत देते हुवे शहर बनारस के लोगो ने आफत को शायद दावत देने का मन बना लिया है। कोरोना के आज कुल 28 नये केसेस मिलने से मेडिकल विभाग में भले हडकंप मचा है मगर आम नागरिक आज भी लापरवाह नज़र आ रहा है।
आज सोमवार की शाम आये मेडिकल बुलेटन की रिपोर्ट के अनुसार आज मिले कुल 28 केसेस मिले है। शहर के विभिन्न इलाको में मिले इन संक्रमितो को होम आईसोलेशन की सलाह दिया गया है। इसके साथ ही शहर बनारस के में कोरोना के कुल संक्रमितो की संख्या बढ़कर 86 हो गई है। इस रफ़्तार ने एक बार फिर से डर पैदा कर दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…