आफताब फारुकी
उत्तर प्रदेश चुनाव जैसे जैसे नज़दीक आते जा रहे है, सियासत में “जिन्ना” की आमद होती जा रही है। ये कोई पहला मौका नही है जब “जिन्ना” का जिन सियासत में बाहर आया हो। हर एक चुनावों में लगभग जिन्ना का जिन आता है और चुनाव खत्म होने के बाद शायद वापस बोतल में चला जाता है। उत्तर प्रदेश के सियासी रण में एक बार फिर जिन्ना का जिन बाहर आया है और सियासत के दावेदारों ने सियासी अखाड़े में जिन्ना का दाव मार कर विरोधी दल को चित करने की कवायद शुरू कर दिया है।
इतना ही नहीं संबित पात्रा ने अब तक उम्मीदवारों की सूची नहीं जारी करने को लेकर भी अखिलेश यादव पर निशाना साधा। संबित ने कहा कि अखिलेश उम्मीदवार का नाम घोषित नहीं करेंगे क्योंकि उनकी सूची में अधिकतर उम्मीदवार गुंडे और मवाली भरे पड़े हैं। उन्हें पता है कि अगर वे सूची जारी करेंगे तो जनता के सामने उनकी पोल खुल जाएगी। संबित पात्रा इतना पर ही नहीं रुके उन्होंने जेल गए उम्मीदवार नाहिद हसन को लेकर भी अखिलेश यादव को घेरा। संबित ने कहा कि अगर आतंकी कसाब जिंदा होता तो अखिलेश उसे भी चुनाव में उतारने से नहीं हिचकते।
संबित ने कहा कि अभी अखिलेश यादव चुनाव आयोग को पत्र लिख रहे हैं कि ओपिनियन पोल पर रोक लगे। मैं कहना चाहता हूं कि अखिलेश को अभी ओपिनियन पोल बेकार लग रहा है। अब मैं लिख के दे सकता हूं कि 10 मार्च के बाद उन्हें ईवीएम भी बेकार लगेगी। संबित ने कहा कि अखिलेश यादव व्हाट्सएप से टिकट बांट रहे हैं। मैं पूछना चाहता हूं आखिर अखिलेश को किस बात का भय है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…