तारिक़ खान
डेस्क। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में दुसरे चरण हेतु अधिसूचना आज जारी होगी वही पहले चरण के नामांकन का आज आखिरी दिन है। विधान सभा के 55 सीटो हेतु यह अधिसूचना आज जारी होगी जिसमे 9 जिलो के चुनाव होने है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय शुक्ला ने बताया कि दूसरे चरण में सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, अमरोहा, बदायूं, बरेली और शाहजहांपुर की 55 सीटों पर 22 से 28 जनवरी तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 29 जनवरी को होगी। उम्मीदवार 31 जनवरी तक नाम वापस ले सकेंगे।
बृहस्पतिवार तक कुल 388 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए। जबकि सिर्फ बृहस्पतिवार को ही 205 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। नामांकन पत्रों की जांच 24 जनवरी को होगी। उम्मीदवार 27 जनवरी तक नामांकन वापस ले सकेंगे। 10 फरवरी को मतदान होगा। विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 58 सीटों पर अभी तक भाजपा, सपा और रालोद के आपराधिक छवि वाले 28 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बृहस्पतिवार को बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत ऐसे उम्मीदवारों को नाम वापसी की अंतिम तिथि से लेकर प्रचार की अंतिम तिथि तक तीन बार समाचार पत्रों में अपना आपराधिक रिकॉर्ड प्रकाशित करना होगा। उन्होंने बताया कि 80 वर्ष से अधिक आयु के लोगों, कोरोना संक्रमितों और दिव्यांग मतदाताओं को पोस्टल बैलेट का विकल्प दिया गया है। पहले चरण के चुनाव के लिए अभी तक 80 वर्ष से अधिक आयु के 2.1 फीसदी मतदाताओं और 2.3 प्रतिशत दिव्यांगों ने पोस्टल बैलेट का विकल्प चुना है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…