तारिक़ आज़मी
शायद जन्नत में भी निष्पक्ष कलमकारों की कमी हो गई है। बेशक आज के समाज में निष्पक्ष पत्रकारिता करने वाले, बेबाकी से अपनी राय रखने वाले बहुत ही कम बचे है। आज उनमे भी एक और कमी हो गई तथा निष्पक्ष वरिष्ठ पत्रकार कमाल खान ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। एक दशक से अधिक के ताल्लुकात में यु इस तरह बिना बताये, बिना अलविदा कहे कमाल का चले जाना एक सदमे से कम तो नही है। याकि नही हो रहा है कि तुम चले गए कमाल…….!
उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार कमाल खान एनडीटीवी से जुड़े हुवे थे। परिवार और अन्य करीबी लोगों ने बताया कि कमाल को सुबह करीब साढ़े सात बजे हार्ट अटैक आया। कमाल खान 3 दशक से पत्रकारिता में थे। लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में रहने के बाद उन्होंने एनडीटीवी के साथ टीवी करियर की शुरुआत की और अंत तक चैनल के साथ जुड़े रहे। खबरों को पेश करने के अपने खास अंदाज और भाषा के लिए वह काफी लोकप्रिय थे।
कमाल खान प्रिंट मीडिया में भी एक बड़ा नाम रहे है। 20 साल से अधिक के अनुभव रखने वाले कमाल खान ने जीवन के बहुत उतार चढ़ाव देखे है। कलम से बड़ी बड़ी तोपों के मुकाबिल कमाल खान ने पत्रकारिता के बदलावों का दौर भी देखा था। प्रिंट मीडिया के बाद कमाल ने इलेक्ट्रोनिक मीडिया का रुख किया और एनडीटीवी से जुड़ कर अपने बातो को और खबरों को बेबाकी के साथ उठाया। कमाल उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकारों में गिने जाते हे। कमाल खान के इस आकस्मिक निधन से पत्रकरिता जगत में शोक की लहर है, ऐसे अचानक एक दोस्त को खोने से हम आहात है और रब की बारगाह में उसकी मगफिरत की दुआए करते है।
समाजवादी पार्टी की ओर से ट्वीट किया गया, ”अत्यंत दुखद! एनडीटीवी के वरिष्ठ संवाददाता जनाब कमाल खान साहब का इंतक़ाल, अपूरणीय क्षति। दिवंगत आत्मा को शांति दे भगवान। शोकाकुल परिजनों के प्रति गहन संवेदना। भावभीनी श्रद्धांजलि।”
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…