शाहीन बनारसी
वाराणसी। कहते है पूत के पाँव पालने में ही दिखाई दे जाते है। काशी की बेटी नेहा ने अपने चित्रकारी में काफी प्रशंसा और सम्मान पाए है। इस बार स्वामी विवेकानन्द की 159 जयंती के अवसर पर नेहा ने अपने आदर्श स्वामी विवेकानन्द की एक ऐसी तस्वीर बनाया है जिसको देख कर हर एक शख्स के लबो से बरबस ही तारीफ के शब्द निकल जा रहे है। इस तस्वीर की खूबी ये है कि इसको पेन्सिल और रंगों से नही बल्कि मेहंदी से बनाया गया है।
बताते चले कि नेहा ने कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार अपनी पेंटिंग के द्वारा प्राप्त किये है। अपने काम के प्रति हमेशा सजग रहने वाली नेहा वर्ष 2020 में अपनी पढाई पूरी किया हैं। जिसने उन्हें अच्छे प्रदर्शन के लिए MFA में स्वर्ण पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है। नेहा अपनी इस कला साधना को विश्व में एक मुकाम दिलाना चाहती है। वह दुनिया की सबसे छोटी तस्वीर बना कर विश्व रिकार्ड बनाना चाहती है जिसके लिए वह रोज़ 12 घंटे की कड़ी मशक्कत करती है।
समाज सेवा में विशेष रूचि रखने वाली नेहा अक्सर ही समय मिलने पर गरीब असहयो की मदद करने के लिए आगे आ जाती है। कोरोना काल में नेहा ने काफी कोरोना मरीजों के लिए हर प्रकार की सुविधा मुहैया करवाया था। नेहा स्वामी विवेकानंद को आदर्श मानती है और उनके विचारों पर ही वह चलती है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…