तारिक़ खान
लखनऊ। कैबनेट मंत्री आशुतोष टंडन के परिवार की बहु ने मंत्री सहित अन्य परिजनों पर दहेज़ उत्पीडन का बड़ा आरोप लगाया है। पीडिता बू दिशा ने इस सम्बन्ध में प्रधानमन्त्री को चिट्ठी लिख कर इन्साफ की गुहार लगाईं है वही एक लिखित शिकायत लखनऊ महिला थाने को प्रदान किया है। वही थाना प्रभारी दुर्गावती ने मामले की जाँच करवाने की बात कही है।
वहीं, कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन ने आरोपों को झूठा व बेबुनियाद बताया है। वे बोले कि फिलहाल इस बारे में कुछ नहीं कहना है। वही दूसरी तरफ दिशा ने इस सम्बन्ध में एक पत्र लिख कर मुख्यमंत्री और प्रधानमन्त्री से इन्साफ की गुहार लगाया है। दूसरी तरफ महिला थाना प्रभारी दुर्गावती ने कहा है कि दिशा वर्ष 2020 से ही अपने पति से अलग रह रही है। शिकायती पत्र मिला है, मामले की जाँच करवा कर आगे की कार्यवाही सुनिश्चित क्या जायेगा।
इस बीच दिशा का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह कह रही हैं- मंत्री द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है, जिसकी मैंने कई जगह शिकायत करने की कोशिश की, लेकिन उनके पद पर होने के कारण मेरी कहीं सुनवाई नहीं हुई। मैं मोदीजी व योगीजी से विनम्र निवेदन करती हूं कि मुझे न्याय मिले और इनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…