तारिक़ खान
डेस्क। कोरोना संक्रमित होने के बाद भी महाराजगंज जिले में भाजपा के सदर विधायक जय मंगल कनौजिया लोगो से मिलते रहे और मकर संक्रांति के दौरान भाजपा सदर विधायक ने गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। कोरोना संक्रमित होने के बाद भी लोगो से मिल रहे भाजपा सदर विधायक के खिलाफ तहरीर दी गई और उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
कोरोना संक्रमित होने के दौरान ही विधायक ने 15 जनवरी को खिचड़ी के दौरान गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही विधायक का मोबाइल फोन स्वीच ऑफ है। उनके करीबी भी कुछ कहने से बच रहे हैं। बताया जा रहा है कि विधायक लखनऊ में अपने आवास पर होम आइसोलेशन में हैं।
वही बताया जा रहा है कि 13 जनवरी को सदर विधायक कोरोना संक्रमित हुए थे। वह नगर पालिका क्षेत्र के वीरबहादुर नगर मोहल्ले के रहने वाले हैं। संक्रमित होने के बाद उनके घर के 100 मीटर के दायरे को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया। आरोप है कि सदर विधायक ने कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया। 15 जनवरी को उन्होंने खिचड़ी मेले में गोरखपुर में मुख्यमंत्री से भी मुलाकात की। इसके अलावा गोरखनाथ मंदिर में लगे मेले भी घूमते मिले। इसकी जानकारी होने पर जिम्मेदारों को सांप सूंघ गया। प्रशासन की ओर से कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया।
16 जनवरी को नगर पालिका के ईओ आलोक कुमार सिंह की तहरीर पर सदर कोतवाली में सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम, उत्तर प्रदेश लोक स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण अधिनियम 2020 के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि सदर विधायक ने पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात की है। केस दर्ज होने की पुष्टि सदर कोतवाल रवि राय ने की।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…