आदिल अहमद/मो0 कुमेल
कानपुर। कानपुर के रेल बाज़ार थाना अंतर्गत फेथफुलगंज निवासी शफीक शनिवार से गुमशुदा था। परिजनों ने थाना रेल बाज़ार पर गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। अपने परिवार के सदस्य के गुमशुदा होने के कारण परिजन भी शफीक की तलाश कर रहे थे। मगर परिजनों पर कहर के तरीके से टुटा सोमवार। सोमवार को किसी व्यक्ति ने परिजनों को सूचना दी कि शफीक का रिक्शा थाना छावनी अंतर्गत पैराशूट के पास खड़ा है।
वहीं मृतक शफीक की माँ ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि शफीक बैट्री रिक्शा चलाता था। शफीक को आखरी बार शनिवार की दोपहर देखा था। लेकिन जब शफीक रात भर घर नही आया तो रविवार को थाना रेल बाज़ार में शफीक की गुमशुदगी की सूचना दी थी। जिसके बाद आज पता चला कि शफीक का रिक्शा थाना छावनी अंतर्गत दस नम्बर कैंटीन पैराशूट के पास खड़ा है। जिसके बाद हम लोग रेल बाज़ार पुलिस को लेकर रिक्शे के पास पहुँचे और आसपास तलाश करने पर झाड़ियों में मेरे बेटे की लाश मिली। मृतक की माँ ने फेथफुल गंज निवासी गया नामक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक शफीक की माँ ने मीडिया के माध्यम से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गुहार लगाई है।
वही पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई है। पुलिस इस हत्याकांड की एक एक कडियों को जोड़ कर देख रही है। दुसरे तरफ मृतक के परिजन अपने परिवार के सदस्य की हुई हत्या को लेकर गुस्से और गम में है। उनकी मांग है कि जल्द से जल्द पुलिस हत्यारों को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेजे। पुलिस मामले में कॉल डिटेल का इंतज़ार कर रही है। साथ ही शव मिलने की जगह का मोबाइल डम्प डेटा भी पुलिस जाँच रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…