आदिल अहमद
डेस्क। स्वामी प्रसाद मौर्या का इस्तीफ़ा क्या हुआ लगातार भाजपा में रोज़-ब-रोज़ इस्तीफे का दौर शुरू हो गया। महज़ 24 घंटो के अन्दर ही स्वामी प्रसाद मौर्या और कैबिनेट मंत्री दारा सिह चौहान जैसे बड़े नेताओं ने इस्तीफ़ा दे दिया था। वही भाजपा इस डैमेज कंट्रोल में लगी ही थी कि आज सुबह की शुरुआत फिर इस्तीफे से हुई है। इस बार भाजपा को झटका शिकोहाबाद के विधायक द्वारा लगा है। शिकोहाबाद से विधायक डॉ0 मुकेश वर्मा ने पार्टी की सदस्यता से ही इस्तीफ़ा दे दिया है। पांच साल पहले भाजपा में शामिल हुवे डॉ0 वर्मा ने 2012 का चुनाव बसपा से लड़ा था और वह चुनाव हार गए थे।
वर्ष 2017 में बसपा छोड़कर भाजपा में आए डॉ। मुकेश वर्मा को मोदी लहर में विधायक बनने का सौभाग्य मिला। शिकोहाबाद विधानसभा में 87,851 वोट पाकर सपा प्रत्याशी संजय यादव को 10,777 मतों से हराया था। संजय यादव को 77, 074 वोट मिले थे। जबकि तीसरे नंबर पर बसपा के शैलेंद्र कुमार को 37, 512 वोट हासिल हुए थे। डॉ0 मुकेश वर्मा सपा में जाने की अटकलें अब तेज हो गई हैं। क्योंकि इस्तीफे में स्वामी प्रसाद मौर्य का जिक्र कर उन्हें अपना नेता बताया है। इससे यह कयास लगाया जा रहा है कि वे समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…