अनिल कुमार
धनबाद। धनबाद जिले में गांधी प्रतिमा के पास प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर बड़ा आरोप लगा है कि उन्होंने एक मुस्लिम युवक को बीच सड़क पर जमकर पीटा, उसको थूक कर चाटने के लिए मजबूर किया और जय श्री राम के ज़बरदस्ती नारे लगवाए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। झारखण्ड के मुख्यमंत्री ने इस वायरल वीडियो का खुद संज्ञान लेकर इसको रीट्वीट कर कार्यवाही का निर्देश दिया है। समाचार लिखे जाने तक एक आरोपी की गिरफ़्तारी की सुचना प्राप्त हो रही है। गिरफ़्तारी की पुष्टि धनबाद के डिप्टी कमिश्नर द्वारा स्वयं अपने अधिकारिक ट्वीटर से ट्वीट के माध्यम से दिया है। हालांकि पीड़ित युवक की पहचान अभी तक उजागर नही हुई है। मगर पीड़ित युवक मुस्लिम सम्प्रदाय का बताया जा रहा है।
घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर भाजपा कार्यकर्ता आज गांधी प्रतिमा के पास विरोध जता रहे थे। उस दौरान एक कथित मुस्लिम युवक वहां से गुजरा। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा के झारखंड अध्यक्ष दीपक प्रकाश पर अभद्र टिप्पणी किया था। जिसके बाद यह घटना घटित हुई और भाजपा कार्यकर्ता भड़क गए। बीच सड़क पर उस युवक को बेरहमी से पीटा गया। उठक बैठक करवाया और थूक कर चटवाया तथा ज़बरदस्ती जय श्री राम के नारे लगवाए। मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मामले की जांच और दोषियों को सख्त कार्यवाही का निर्देश दिया हैं।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस वीडियो के लिंक को रिट्वीट किया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच की जाए। साथ ही, दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए। झारखंड में लोग शांति और प्रेम से रहते हैं। यहां नफरत फैलाने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। वहीं, धनबाद के पुलिस अधीक्षक रामकुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, इस मामले में पीड़ित और भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। ताज़ा जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री से मिले निर्देश के बाद डिप्टी कमिश्नर धनबाद ने प्रकरण में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। आदेश के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य आरोपियों के शिनाख्त और गिरफ़्तारी का प्रयास कर रही है। सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और सडक पर होती इस गुंडागर्दी की जमकर आलोचना हो रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…