Crime

दरकते रिश्तो का सबब बना एक फ्यूज़ बल्ब, छोटे भाई ने मारी बड़े भाई और भतीजे को गोली

शाहीन बनारसी (इनपुट: साहिल खान)

आगरा। मुहब्बत की नगरी आगरा में सगे छोटे भाई ने बड़े भाई और भतीजे को गोली मार दी। मामला आगरा के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के नगला अजीता का बताया जा रहा है जहाँ फ्यूज बल्ब बदलने को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई चन्द्र कुमार पाराशर ने बड़े भाई आनंद पाराशर और उनके बेटे विकास से मारपीट के बाद चन्द्र कुमार पाराशर ने अपने लाइसेंसी बन्दुक से दो फायर किया, जिससे बड़ा भाई और उनका पुत्र घायल हो गये।

थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक प्रवीन्द्र कुमार ने बताया कि आनंद पाराशर और चंद्र प्रकाश एक ही मकान में रहते हैं। घर की पहली मंजिल पर आनंद रहते हैं, जबकि भूतल पर चंद्र कुमार पाराशर। मंगलवार रात तकरीबन नौ बजे दोनों भाइयों में बल्ब बदलने को लेकर विवाद हुआ। आनंद का कहना था कि वे हर बार खराब बल्ब बदलते हैं। उन्होंने छोटे भाई से बल्ब बदलने के लिए कहा। उन्होंने बल्ब बदलने से मना कर दिया। उनमें विवाद के दौरान मारपीट हुई।

आनंद का आरोप है कि छोटा भाई लाइसेंसी बंदूक निकाल लाया। उसने दो फायर कर दिए, जिसमें उनके छर्रे लग गए, जबकि बेटे विकास को सिर में गोली लगी। दोनों घायल हो गए। घटना से घर में चीख-पुकार मच गई। मोहल्ले के लोग जुट गए। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने चंद्र कुमार को हिरासत में ले लिया। सीओ लोहामंडी अर्चना सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।

दरकते रिश्तो की कहानी पुलिस पूछताछ में सामने आई। महज़ चंद सिक्को से आने वाला एक बल्ब बदलने की बात पर एक भाई अपने भाई के जान का दुश्मन बन बैठा। पुलिस की पूछताछ में चंद्र कुमार ने बताया कि बल्ब बदलने को लेकर हुए विवाद के दौरान बड़े भाई और भतीजे ने उनके बेटे को पीट दिया था। इस पर ही विवाद ज्यादा बढ़ गया। आरोपी चंद्र कुमार अधिवक्ता हैं। एक पढ़े लिखे सभ्य नागरिक से इस तरीके के अपराध और गुस्से पर नियंत्रण न रखने की उम्मीद आखिर इंसान कैसे कर सकता है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts