मुकेश यादव संग शाहीन बनारसी
उत्तर प्रदेश में चुनावी बिगुल फुक चूका है। एक तरफ जहा भाजपा अपनी वापसी के दावे कर रही है, वही बसपा खुद के साथ दलित और ब्राह्मण मतो का गठजोड़ होने का दावा कर रही है। वही सपा का दावा है कि 22 में बाईस्किल आएगी और “खेला होई”। इन सभी राजनैतिक दावो के साथ उत्तर प्रदेश में चुनाव आज शुरू हो गया है।
इन सबके बीच जहा योगी आदित्यनाथ खुद विधानसभा चुनाव लड़ने के तैयारी में है और अपनी कुर्सी के दो दावेदारों अखिलेश और मायावती को पटखनी देने की तैयारी में जुटे है। वही अखिलेश यादव अपने पूर्व के कार्यकाल को दिखाते हुवे चुनाव मैदान में है। इन सबके बीच अगर राजनैतिक जानकारो की माने तो कांग्रेस किंग मेकर की भूमिका में आ सकती है। प्रियंका गाँधी के निर्देशन में चुनाव लड़ रही कांग्रेस को इस बार चुनाव में कुछ अच्छा करने की उम्मीद है। प्रियंका ने जिस प्रकार कांग्रेस कैडरों में उत्साह भरा है वह उसको कितना फायदा पंहुचा पायेगा ये 10 मार्च को ही पता चलेगा।
आइये इन 7 चरणों में होने वाले चुनावों की पूरी रूप रेखा जानते है। किस चरण में कितने जिलो की कितनी सीटो पर चुनाव होंगे।
सात चरणों का पूरा शेड्यूल
पहला चरण 11 जिलो की कुल 58 सीट
14 जनवरी : अधिसूचना जारी होगी
21 जनवरी : नामांकन की आखिरी तारीख
24 जनवरी : नामांकन की जांच
27 जनवरी : नाम वापसी की आखिरी तारीख
10 फरवरी : मतदान
दूसरा चरण 9 जिलो की कुल 55 सीट
21 जनवरी : अधिसूचना जारी होगी
28 जनवरी : नामांकन की आखिरी तारीख
29 जनवरी : नामांकन की जांच
31 जनवरी : नाम वापसी
14 फरवरी : मतदान
तीसरा चरण 16 जिलो की कुल 59 सीट
25 जनवरी : अधिसूचना जारी होगी
एक फरवरी : नामांकन की आखिरी तारीख
दो फरवरी : नामांकन की जांच
चार फरवरी : नाम वापसी की आखिरी तारीख
20 फरवरी : मतदान
चौथा चरण 9 जिलो की कुल 60 सीट
27 जनवरी : अधिसूचना
तीन फरवरी : नामांकन की आखिरी तारीख
चार फरवरी : नामांकन की जांच
सात फरवरी : नाम वापसी की आखिरी तारीख
23 फरवरी : मतदान
पांचवा चरण 11 जिलो की कुल 60 सीट
एक फरवरी : अधिसूचना जारी होगी
आठ फरवरी : नामांकन की आखिरी तारीख
नौ फरवरी : नामांकन की जांच
11 फरवरी : नाम वापसी की आखिरी तारीख
27 फरवरी : मतदान
छठा चरण 10 जिलो की कुल 57 सीट
चार फरवरी : अधिसूचना जारी होगी
11 फरवरी : नामांकन की आखिरी तारीख
14 फरवरी : नामांकन की जांच
16 फरवरी : नाम वापसी की आखिरी तारीख
तीन मार्च : मतदान
सातवां चरण 9 जिलो की कुल 54 सीट
10 फरवरी : अधिसूचना
17 फरवरी : नामांकन की आखिरी तारीख
18 फरवरी : नामांकन की जांच
21 फरवरी : नाम वापसी की आखिरी तारीख
सात मार्च : मतदान
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…