तारिक़ आज़मी
डेस्क। देश के कुल 5 राज्यों में होने वाले 690 विधानसभा चुनावो की घोषणा हो गई है। इस बार देश कुल 7 चरणों में चुनाव होंगे जिसमे मणिपुर में दो चरण में चुनाव होंगे। उत्तर प्रदेश में चुनावों का पहला चरण 21 जनवरी को शुरू होगा और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को होगा। इन पांच राज्यों के चुनावों के परिणामो की मतगणना 10 मार्च को होगी। उत्तर प्रदेश का चुनाव पश्चिम से शुरू होकर पूरब की तरफ जाएगा।
इसी क्रम में चौथा चरण 3 फरवरी को शुरू होगा जिसमे नामांकन की अंतिम तारीख 7 फरवरी को होगी और मतदान 23 फरवरी को होगा। चौथे चरण में नामांकन की अंतिम तारीख 8 फरवरी रहेगी, और मतदान 27 फरवरी को होगा। वही छठे चरण के नामांकन की अंतिम तारीख 14 फरवरी होगी और मतदान 3 मार्च को होगा। जबकि 7वा और अंतिम चरण 10 फरवरी से शुरू होगा, नामांकन की अंतिम तारीख 17 फरवरी होगी तथा इसका मतदान 7 मार्च को होगा।
मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने प्रेस कांफ्रेस में बताया कि मणिपुर में कुल 2 चरणों में चुनाव होंगे जिसका पहला चरण 1 फरवरी और दूसरा चरण 10 फरवरी से शुरू होगा जो उत्तर प्रदेश चुनावों का पांचवा और छठा चरण होगा। प्रेस कांफ्रेस में चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और अनूप चन्द्र पाण्डेय उपस्थित थे।
क्या रही प्रेस कांफ्रेस में मुख्य बाते
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…