आदिल अहमद
प्रयागराज। रेलवे एनटीपीसी नान टेक्नीकल पापुलर कैटेगरी भर्ती परीक्षा परिणामो में गड़बड़ी का आरोप लगा का कल मंगलवार को प्रतियोगी छात्रो ने जमकर हंगामा किया था। इस दरमियान रेलवे स्टेशन पर छात्रो ने जमकर बवाल काटा था। रेलवे ट्रैक को अपने कब्ज़े में लेकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया था। छोटा बघाड़ा में जुलूस निकालने के साथ प्रयाग स्टेशन पर ट्रेन रोक दी। पुलिस के लाठीचार्ज करने पर उन्होंने पथराव किया।
इसी क्रम में मंगलवार को दिन में करीब एक बजे अचानक सैकड़ों प्रतियोगी छात्र छोटा बघाड़ा में एकत्र हुए। फिर जुलूस बनाकर सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए वे प्रयाग स्टेशन पहुंचे। प्रतियोगियों की बड़ी संख्या को देखते हुए पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था तथा दुकानें बंद होने लगीं। स्टेशन पहुंचे प्रतियोगी छात्र कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन के सामने ट्रैक पर बैठ गए। जिसके बाद मौके पर पहुंचे जीआरपी के जवानों ने छात्रों को समझाने की कोशिश किया था, लेकिन वे पीछे हटने के लिए तैयार नहीं थे।
इसके कुछ ही देर में कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लाठीचार्ज कर उन्हें खदेड़ा। इससे नाराज प्रतियोगी छात्र ट्रैक पर बिछे बोल्डर फेंकने लगे। कुछ ही देर में पुलिस ने पूरे स्टेशन परिसर को अपने कब्जे में ले लिया। वहां से भागकर प्रतियोगी छात्र स्टेशन के आसपास स्थित लॉज में घुस गए। पुलिस ने प्रतियोगियों को वहां भी नहीं छोड़ा। पुलिस ने कई लॉज के दरवाजे तोड़ दिए तथा छात्रों की पिटाई किया। पुलिस की इस कार्रवाई से प्रतियोगी छात्रों में जबरदस्त नाराजगी है तो अलग-अलग संगठन के लोगों ने भी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। अब कल रात से ही सोशल मीडिया पर इस पुलिस बर्बरता की वीडियो और फोटो वायरल हो रही है। जिसके ऊपर लोग अपनी अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे है। वही एसएसपी प्रयागराज ने इस मामले में अनावश्यक बल प्रयोग की जाँच का आदेश दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…