आफताब फारुकी
फतेहपुर। फतेहपुर जनपद के ललौली थाना क्षेत्र के एक गाव निवासी किशोरी का शव खेत में मिलने से हडकंप मच गया। शव देख कर आभास होता है कि किशोरी की हत्या गला रेत कर की गई है। वही उसके अस्तव्यस्त कपडे दुष्कर्म की आशंका को बलवती कर रहे है। मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।पुलिस को घटनास्थल से एक ब्लेड भी बरामद हुआ है।
ललौली थाना और महिला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने खून का नमूना लिया। पिता का आरोप है कि बेटी के साथ किसी ने गलत काम किया और पहचान जाने के डर से बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी। एसपी राजेश कुमार ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दुष्कर्म की स्थित साफ हो सकेगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…