मो0 कुमेल
डेस्क। बहुजन समाज पार्टी ने “हर पोलिंग बूथ जीतना है” का नारा देते हुवे सरकार बनाने का दावा किया है। इस दावे के साथ आज बसपा ने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी किया है। इस लिस्ट में सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, अमरोहा, बदायूं, बरेली और शाहजहांपुर जिलों के प्रत्याशियों का नाम है। हालांकि अभी इन जिलों की चार विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों का ऐलान नहीं किया गया है।
बसपा ने सहारनपुर की देवबंद सीट से चौधरी राजेंद्र सिंह, बिजनौर की नगीना से ब्रजपाल सिंह, संभल सीट से शकील अहमद कुरैशी, रामपुर से सदाकत हुसैन, अमरोहा से मोहम्मद नावैद अयाज और बदायूं से राजेश कुमार सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है। बरेली की आंवला से लक्ष्मण प्रसाद लोधी और शाहजहांपुर की जलालाबाद से अनिरूद्ध सिंह यादव, तो तिलहर से नवाब फैजान अली खां पर दांव खेला है। बसपा की इस लिस्ट में 23 प्रत्याशी मुसलमान हैं।
पूरी लिस्ट इस प्रकार है:
इससे पहले मायावती ने बुधवार को यूपी चुनाव के पहले चरण के लिए शेष पांच सीटों के लिए प्रत्याशियों का ऐलान, तो कुछ सीटों पर प्रत्याशी बदलने की लिस्ट जारी की थी। इस दौरान शामली-थाना भवन से जहीर मलिक, मेरठ शहर से मोहम्मद दिलशाद, बागपत से अरुण कसाना, गाजियाबाद की साहिबाबाद सीट से अजीत कुमार पाल और बुलंदशहर सीट से मोबिन कल्लू कुरैशी को प्रत्याशी घोषित किया था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…