संजय ठाकुर
डेस्क। बिहार में शराब बंदी के बावजूद भी शराबो की अवैध रूप से बिक्री किसी से छिपी नही है। अक्सर ही उत्तर प्रदेश में सीमावर्ती जनपदों में बिहार जा रही अवैध शराब पुलिस द्वारा पकड़ी जाती है। ये कही न कही बिहार पुलिस के कार्यशैली पर बड़ा सवालिया निशान पैदा करता है। इसी क्रम में कल बुद्धवार की रात बक्सर के एक गाँव में 6 लोगो की रहस्यमई तरीके से हुई मौत ने बवाल खड़ा कर रखा है। मृतकों के परिजनों का आरोप है कि उनकी मौते ज़हरीली शराब पीने के कारण हुई है।
उन्होंने कहा कि हमें छह लोगों की मौत की जानकारी प्राप्त हुई है और इसे लेकर जांच की जा रही है। इससे पहले, जहरीली शराब ने नवंबर के महीने के आसपास पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर जिलों में 40 से अधिक लोगों की जान ले ली थी। सीएम नीतीश कुमार ने राज्य की महिलाओं से वादा किया था वे राज्य में शराब पर रोक लगा देंगे। उसके एक साल बाद अप्रैल, 2016 में बिहार में शराब की बिक्री और खपत पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…