तारिक़ खान
डेस्क। सोशल साइड ऐप के माध्यम से मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरों को एडिट करके उसको बकायदा नीलामी हेतु प्रस्तुत करने वाले “बुल्ली बाई” ऐप के ऊपर मुम्बई पुलिस ने कड़ी कार्यवाही करते हुए मुख्य आरोपी एक महिला और उसके सहयोगी विशाल को आज गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनो को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। साथ ही इस बात का भी पुलिस ने खुलासा किया है कि सिख समुदाय के नाम से इन लोगो ने फर्जी आईडी बनाकर समुदाय विशेष को निशाने पर लिया था।
इसके बाद 31 दिसंबर 2021 को उसने अन्य अकाउंट के नाम भी बदल कर सिख नामों से मिलते-जुलते कर दिए थे। कुछ प्रमुख हस्तियों समेत सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं की एडिट की गई तस्वीरें बिना अनुमति के “बुल्ली बाई” ऐप पर “नीलामी” के लिए रखा गया है। एक साल से भी कम समय में दूसरी बार ऐसा मामला सामने आया है। यह पिछले साल विवादों में आए “सुल्ली डील्स” जैसा ही है। दिल्ली महिला आयोग ने “बुल्ली बाई” और “सुल्ली डील” ऐप से जुड़ी जांच को लेकर दिल्ली पुलिस से इस सप्ताह के अंत में पेश होने के लिए कहा है। आयोग ने सोमवार एक बयान में कहा था कि दिल्ली पुलिस से पेश होने को कहा है और मामलों में गिरफ्तार लोगों की सूची मांगी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…