National

भाजपा ने किया अपना दल और निषाद पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान, बोली अनुप्रिया : हमारा गठबंधन विकास और सामाजिक न्याय का कॉकटेल

आदिल अहमद संग शाहीन बनारसी

डेस्क। होने वाले विधानसभा चुनाव जैसे जैसे करीब आ रहा है, वैसे ही सियासी सरगर्मियां बढती जा रही है। पल पल में सियासत में घमासान एक नया रुख ले रहा है। वही इन सब के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि भाजपा अपना दल और निषाद पार्टी के साथ गठबंधन करेगी। भाजपा उत्तर प्रदेश की सहयोगी पार्टियों अपना दल सोनेलाल और निषाद पार्टी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही है।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हो रहे इस प्रेस कांफ्रेंस में अपना दल सोनेलाल और निषाद पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया है। उन्होंने कहा की तीनों दल मिलकर सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। प्रेस कांफ्रेंस में जेपी नड्डा ने कहा है कि कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा? इसका जल्द एलान कर दिया जाएगा।

इस दौरान नड्डा ने कहा कि 5 साल पहले पलायन हो रहा था। आम जन जीवन शाम को 5:00 बजे के बाद थम जाता था। उन्होंने कहा कि माफिया और सरकार की साठगांठ थी। ये सब पिछले 5 साल में खत्म हुई हैं। अब यूपी में कानून का शासन है। हमने जो कहा था वो किया है। हमारी सोच ईमानदार है, और काम असरदार है।

विकास और सामाजिक न्याय का कॉकटेल है हमारा गठबंधन : अनुप्रिया पटेल

वही अनुप्रिया पटेल ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमारी पार्टी लंबे समय से एनडीए का हिस्सा है। पिछले पांच सालों में देश और उत्तर प्रदेश में विकास यात्रा आगे बढ़ी है। वहीं, सामाजिक न्याय की अवधारणा और मजबूत हुई है। अपना दल और भाजपा का गठबंधन विकास और सामाजिक न्याय का बहुत ही बेहतरीन कॉकटेल साबित हुआ है। हमने हमेशा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े आदमी के हक की लड़ाई लड़ी है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts