जावेद अख्तर
वीरपुर (सुपौल)। भारत सरकार के पूर्व रेल मंत्री स्व0 ललित नारायण मिश्र की 46वीं पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव बलवा बाजार में राजकीय समारोह के रूप में मनाया गया। “मैं रहूँ या न रहूँ, बिहार बढ़कर रहेगा” पूर्व रेल मंत्री स्व0 ललित नारायण मिश्र की इन बातों को कई वक्ताओं ने आज मंच से श्रद्धांजलि देने के क्रम में दोहराया। 46वीं पुण्यतिथि के अवसर पर स्व0 मिश्र के समाधि स्थल पर आयोजित सरकारी कार्यक्रम में बिहार सरकार की ओर से वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री नीरज कुमार सिंह “बबलू” ने शिरकत की। ललित बाबू के समाधि स्थल पर पुष्पांजलि कर अपनी श्रद्धांजलि दी।
भाषण में जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने ललित बाबू के व्यक्तित्व को महामानव की संज्ञा दी। ललित बाबू के पौत्र सुमित कुमार मिश्र ने अपने उद्गार को व्यक्त करते हुए कहा कि मेरे दादाजी के प्रति आम लोगों की जुड़ी हुई भावना को देखकर मुझे गर्व का अनुभव हो रहा है। आने वाले दिनों में भी मैं अपने गांव में रहकर आम लोगों की सेवा करना चाहता हूँ। सभा की अध्यक्षता एवं मंच का संचालन ललित नारायण मिश्र स्मारक महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डी0 झा ने की। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी महेंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक डी0 अमरकेश, अनुमंडल पदाधिकारी बीरपुर कुमार सत्येंद्र यादव, अनुमंडल पदाधिकारी त्रिवेणीगंज जेड हसन, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गणपति ठाकुर के साथ-साथ हजारों की तादाद में ललित बाबू को चाहने वाले उपस्थित थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…