Crime

मेरठ : दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष में जमकर चली गोलियां, मचा हडकंप

आफ़ताब फारुकी

डेस्क। मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के गाव खिर्वा जलालपुर में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ तथा दोनों पक्षों में ताबड़तोड़ फायरिंग भी हुई। फायरिंग के दौरान दोनों पक्षों के ओर से 20 राउंड फायरिंग होने की बात सामने आ रही है। दोनों पक्षों में हुए इस झगडे में कई राउंड चली गोलियों के कारण गाव के लोग दहशत में है। वही घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार, गांव खिर्वा जलालपुर में वर्ष 2014 में रहीस अब्बास की हत्या हो गई थी। जिसके चलते इस हत्या को लेकर मुस्तफा व मुनाजिर पक्ष में रंजिश चली आ रही है। मुस्तफा पक्ष का आरोप है कि रहीस की हत्या के बाद से दूसरे पक्ष की तरफ से समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा था। जिसके चलते गुरुवार की रात फोन पर किसी ने समझौता करने का दबाव बनाने के लिए धमकी दी। जिसके बाद दोनों पक्षों की आपस में फायरिंग हो गई। दोनों पक्ष लगातार कई राउंड फायरिंग करते रहे।

वहीं गांव में लगातार फायरिंग होने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल नईम को उपचार के लिए भिजवा दिया। दोनों पक्षों में तनाव देखते हुए गांव में पुलिस तैनात की गई है। अभी तक किसी भी पक्ष ने थाने में तहरीर नहीं दिया है।  थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण वर्मा का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी घटना को लेकर कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्यवाही की जाएगी।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts