शाहीन बनारसी
वाराणसी। “लड़की हु, लड़ सकती हु” की पोस्टर गर्ल प्रियंका का ये दुर्भाग्य है कि कांग्रेस द्वारा मिले इस बड़े अवसर को खोकर वह भाजपा के तरफ रुझान कर रही है। यह केवल एक प्रचार अथवा स्लोगन नही है, बल्कि दुनिया की आधी आबादी का विश्वास है। कांग्रेस ने आधी आबादी महिलाओं के अन्दर इससे विश्वास पैदा किया है। यह केवल चुनावी वायदा नही है बल्कि एक नारा विश्वास को पैदा करने के लिए है। मगर “लड़की हु, लड़ सकती हु” की पोस्टर गर्ल प्रियंका भाजपा के झांसे की शिकार ही रही है।
इसके पूर्व कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र को पत्रकारों के सामने पेश करते हुवे कांग्रेस नेता राजेश मिश्रा ने कहा कि ये केवल चुनावी वायदा नही है, बल्कि कांग्रेस का संकल्प है। हमारी सरकार प्रदेश में आते ही हम इस संकल्प को पूरा करेगे। हम रोज़गार की बात करते है, हम युवाओं को अवसर की बात करते है। हम देश की आधी आबादी महिलाओं के अधिकार की बाते करते है। हम किसानो की बाते करते है तो हमने वह सब कुछ कांग्रेस शासित राज्यों में पूरा भी किया है। हमने 40 फीसद टिकट महिलाओं को दिया है। प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस प्रदेश में सरकार बनाने की स्थिति में है।
पत्रकार वार्ता में पूर्व विधायक अजय राय, पूर्व सांसद डॉ0 राजेश मिश्रा, जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, राघवेन्द्र चौबे व नवनियुक्त कार्यवाहक जिलाध्यक्ष राजीव गौतम और कांग्रेस प्रवक्ता एनएन सिंह उपस्थित थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…