शाहीन बनारसी
वाराणसी। उत्तर प्रदेश में सियासी बिगुल बजने के बाद से सियासी सरगर्मिया तेज़ हो चुकी है। सर्द मौसम के बीच सियासी सरगर्मियां शहर बनारस में भी तेज़ हो चुकी है। विभिन्न दलों के प्रत्याशी अपना अपना ताल ठोक रहे है। भले वाराणसी की शहर दक्षिणी से आम आदमी पार्टी को छोड़ किसी अन्य दल ने अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा नही किया है। वही अन्य दल के सभी टिकट के दावेदार अपना टिकट पक्का होने की उम्मीद में बैठे हुवे है।
इसी क्रम में पार्टी द्वारा घोषित उम्मीदवार अजीत सिंह ने खुद पहल शुरू किया है और अपने विधानसभा क्षेत्र में घूम घूम कर वार्ड कमेटी का गठन शुरू कर दिया गया है। वार्ड स्तर पर लगभग सो चुकी कमेटी में दुबारा जोश भरने के लिए प्रत्याशी द्वारा स्वयं एक एक कार्यकर्ताओ से संपर्क किया जा रहा है। एक तरफ चुनाव प्रचार दूसरी तरफ वार्ड कमेटी के गठन के बीच अगर सियासी सरगर्मी देखे तो अभी तक अन्य प्रत्याशियों की घोषणा न होने के कारण विधान सभा क्षेत्र में अभी तक प्रचार प्रसार में अकेले ही द्वंद करते अजीत सिंह को देखा जा सकता है।
इसी क्रम में आज आदमपुर क्षेत्र के ओमकारलेश्वर वार्ड के गठन का कार्यक्रम है। इसके पूरा शहर दक्षिणी के कई अन्य वार्ड कमेटियो का गठन हो चूका है। सियासी बिगुल के बाद अजीत सिंह द्वारा अपने विधान सभा क्षेत्र का लगातार दौरा भी जारी है। वही अन्य दल गुप्त मीटिंगों के ज़रिये आने वाले चुनाव की तैयारी में लगे हुवे है। असली सियासी जंग अन्य दलों के प्रत्याशियों की लिस्ट जारी होने के बाद ही सामने आएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…