प्रतीकात्मक तस्वीर
ए0 जावेद
वाराणसी। सपा नेता डिम्पल यादव के जन्मदिन पर गोष्टी का आयोजन कर कम्बल वितरण करना सपा नेताओं को अब भारी पड़ गया है। पुलिस ने आचार संहिता का उलंघन करने के आरोप में सपा नेताओं राजू यादव, बच्चा सहानी, प्रभाकर यादव तथा बच्चा यादव सहित 10 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में अग्रिम कार्यवाही कर रही है।
शिकायत प्राप्त होने पर कोतवाली इस्पेक्टर भरत उपाध्याय मौके पर पहुचे थे और मामले के सम्बन्ध में जानकारी इकठ्ठा किया था। जानकारी हासिल होने के बाद प्रकरण में मुकदमा दर्ज किया गया। कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक भरत उपाध्याय ने बताया कि आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए दिन में गोष्ठी कार्यक्रम किया जा रहा था, इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन भी नहीं किया गया। सामाजिक दूरी तार-तार थी और किसी के चेहरे पर मास्क तक नहीं था।
बगैर अनुमति के कार्यक्रम कराने और भीड़ जुटाने पर कोतवाली पुलिस ने सप्तसागार चौकी प्रभारी की शिकायत के आधार पर राजू यादव, बच्चा सहानी, प्रभाकर यादव और बच्चा यादव सहित कुल दस अज्ञात के खिलाफ आचार संहिता और कोविड महामारी के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले में पुलिस विवेचना शुरू हो गई है। आचार संहिता का उलंघन कर कम्बल बाटना अब सपा नेताओं को महंगा पड़ गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…