शाहीन बनारसी
वाराणसी। वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र स्थित एक अपार्टमेंट में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थियों में आज सुबह उसके घर के अन्दर शव बरामद हुआ। मृतक विवाहिता के परिजनों का आरोप है कि उसके ससुरालियो के द्वारा दहेज़ हेतु गला दबा कर हत्या कर दिया गया है। सुचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दिया है।
परिजनों का आरोप है कि पारुल नागर के ससुराली उसको दहेज़ हेतु उत्पीडित करते थे। इसी उत्पीडन के साथ रात किसी समय पारुल की उसके ससुरालियो ने गला दबा कर हत्या कर दिया। परिजनों के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा कायम कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। मौके पर साक्ष्य संकलन का कार्य जारी है। समाचार लिखे जाने तक किसी के भी गिरफ़्तारी की सुचना नही है। सोशल मीडिया पर मृतका पारुल का फोटो जमकर वायरल हो रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…