Crime

शादी में थे लोग फोटो खीचने और खिचवाने में मशगुल, इसी दरमियान चोर ने उड़ा दिया दस लाख के गहने

आफ़ताब फारुकी

गोरखपुर। गोरखपुर के एक मैरिज हॉल में शादी के दौरान दुल्हन के 10 लाख के गहनों की चोरी हो गई। मामला गोरखपुर के सहारा स्टेट मैरिज हॉल का है जहाँ शादी के कार्यक्रम एक दौरान दुल्हन के गहने चोरी हो गई। चोरी की घटना की तहरीर के आधार पर खोराबार पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार गगहा के रियाव गांव निवासी गुड्डू शाही व उनके भाई धीरेंद्र कुमार शाही खोराबार के सिकटौर में मकान बनवाकर रहते हैं। वह बैंकॉक से कमाकर आए हैं। धीरेंद्र की बेटी की बुधवार रात शादी थी। शादी के लिए गोरखपुर का सहारा स्टेट मैरिज हाउस बुक था। पूरा परिवार मैरेज हाउस में था। जौनपुर से बारात भी आ गई थी। शादी में जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था और परिजन फोटो खिंचवा रहे थे। इस दौरान मैरेज हाउस के कमरे में रखा दुल्हन का डाल वाला गहना चोरी हो गया। गुड्डू शाही ने बताया कि गहनों की कीमत करीब 10 लाख थी।

चोरी के बाद 112 डायल करके व स्थानीय थाने को सूचना दी गई। पुलिस की जांच के बाद किसी तरह शादी संपंन्न हुआ। गुरुवार सुबह धीरेंद्र ने पुलिस को तहरीर दी है। खोराबार इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शादी में दुल्हन के गहने चोरी हुए हैं। जांच कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts