ए0 जावेद संग मीम रुमान
गोरखपुर। गोरखपुर जिले में चल रहे एक शादी के कार्यक्रम में जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक दुसरे में जमकर वार किया। मामला गोरखपुर जिले के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के लहसड़ी का है, जहाँ पर बृहस्पतिवार की रात में हो रहे एक शादी समारोह में घरातियो और बरातियो में लाठी डंडो से जमकर मारपीट हुई। मारपीट में 3 लोग चोटिल भी हो गये।
मिली जानकारी के अनुसार लहसड़ी निवासी शिवकुमार निषाद के बड़े भाई राजू निषाद की कुछ वर्ष पहले मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार की रात राजू की बेटी की शादी थी। बारात चिलुआताल के मोहरीपुर से आई थी। पहले डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ। फिर रात 11 बजे एक बराती युवक खाना खा रहा था। किसी घराती को शक हुआ कि वह बाहरी है, उसने मफलर उतारकर खाना खाने को कह दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया और देखते ही देखते दोनों तरफ से लाठी डंडे चलने लगे।
इस दौरान एक बराती ने फायरिंग करने की बात बोल दी। यह सुनकर किसी ने पुलिस को मारपीट में फायरिंग की सूचना दी। चौकी इंचार्ज आजाद नगर पुरुषोत्तम आनंद सिंह ने बताया कि खाना खाने के विवाद में घरातियों व बरातियों में मारपीट हुई है। फायरिंग की बात गलत निकली है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…