Demo Pic
शाहीन बनारसी
वाराणसी। बनारस में कोरोना को लेकर हमारी लापरवाही लगातार जारी है। भीड़ का आलम ये है कि लगता है कोरोना को भीड़ पैरो के नीचे कुचल कर मार ही डालेगी। मगर हमारी ये लापरवाही कही हमारे ऊपर ही भारी न पड़ जाए, इसका खौफ अब सताने लगा है। आज बृहस्पतिवार को कुल 174 नए कोरोना केस इसकी रफ़्तार को बताने के लिए काफी है। बनारस में कुल एक्टिव केसों की तायदात बढ़कर अब 421 हो गई है।
आज बृहस्पतिवार की शाम जारी मेडिकल बुलेटन इस बात की पुष्टि कर रहा है कि जिले में कोरोना अपना पाँव पसार रहा है। मगर शहर बनारस को भीड़ लगाने में ही मज़ा आ रहा है। न मास्क ज़रूरी और न दो गज की दुरी, कोरोना को दावत देते हुवे शहर बनारस के लोगो ने आफत को शायद दावत देने का मन बना लिया है। कोरोना के आज कुल 174 नये केसेस मिलने से मेडिकल विभाग में भले हडकंप मचा है मगर आम नागरिक आज भी लापरवाह नज़र आ रहा है।
आज बृहस्पतिवार की शाम आये मेडिकल बुलेटन की रिपोर्ट के अनुसार आज मिले कुल 174 केसेस के बाद शहर में कोरोना संक्रमितो की संख्या बढ़कर 421 हो गई है। शहर के विभिन्न इलाको में मिले इन संक्रमितो को होम आईसोलेशन की सलाह दिया गया है। इसके साथ ही शहर बनारस के में कोरोना के कुल संक्रमितो की संख्या बढ़कर 86 हो गई है। इस रफ़्तार ने एक बार फिर से डर पैदा कर दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…