National

सियासी घमासान के बीच भाजपा को एक और बड़ा झटका, मुजफ्फरनगर से भाजपा विधायक अवतार सिंह भड़ाना ने पकड़ा आरएलडी का साथ

आदिल अहमद

डेस्क। जैसे जैसे चुनाव करीब आ रहा है, भाजपा को बड़ा झटका मिल रहा है। भाजपा सरकार में मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंत्री पद से इस्तीफ़ा दिया और अखिलेश यादव से मुलाकात की। स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद उनके कई समर्थको ने भी इस्तीफ़ा दिया है। इन इस्तीफाओ से भाजपा को बड़ा झटका मिला है। वही सियासत में चल रहे इस दल बदली से एक बार फिर भाजपा को बड़ा झटका मिला है।

भारतीय जनता पार्टी मुजफ्फरनगर के मीरापुर सीट से भाजपा विधायक अवतार सिंह भड़ाना ने पार्टी छोड़ आरएलडी जॉइन कर ली है। अवतार चार बार सांसद रहे हैं। आज सुबह भाजपा विधायक अवतार सिंह ने आरएलडी चीफ जयंत चौधरी से मुलाकात की। मुलाकात की तस्वीर भी जयंत ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts