फारुख हुसैन
लखीमपुर। लखीमपुर खीरी के तिकुनिया काण्ड मामले में जाँच टीम ने आज सोमवार को अदालत में 5 हज़ार पन्नो की चार्जशीट पेश करते हुवे गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के पुत्र आशीष मिश्रा मोनू सहित कुल 14 लोगो को आरोपी बनाया है। चार्जशीट के अनुसार इस काण्ड में मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा मोनू है। वही अजय मिश्रा टेनी का एक अन्य रिश्तेदार भी इस प्रकरण में आरोपी है। बताते चले कि इस घटना में एक पत्रकार और चार किसानो सहित कुल 8 लोगो की जान गई थी। जिसमें 14 लोगों को मामले का आरोपी बताया गया था।
गौरतलब हो कि तिकुनिया कांड में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र का बेटा आशीष मिश्र मोनू समेत 13 आरोपी जिला कारागार में बंद हैं। आशीष मिश्र की गिरफ्तारी भले ही 10 अक्तूबर को हुई थी, मगर उससे पहले सात अक्तूबर को आशीष मिश्र के करीबी लवकुश और आशीष पांडेय को गिरफ्तार कर लिया गया था। दोनों को आठ अक्तूबर को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया था।
कानून के जानकारों के मुताबिक हत्या जैसे जघन्य मामले में विवेचक को न्यायिक अभिरक्षा के पहले दिन से से 90 दिनों के भीतर जांच मुकम्मल कर चार्जशीट दाखिल करने की बाध्यता होती है। देश की राजनीति की दशा और दिशा को प्रभावित करने वाले तिकुनिया कांड पर लोगों के साथ ही राजनीतिक पंडितों की भी नजर है। इसकी वजह केंद्रीय मंत्री के बेटे का इस मामले में आरोपी होना है। मामला हाईप्रोफाइल होने की वजह से मीडिया की सुर्खियों में रहा है। वही अजय मिश्रा टेनी के इस्तीफे की मांग विपक्ष लगातार कर रहा है। इसी इस्तीफे की मांग के कारण संसद का शीतकालीन सत्र भी हंगामे की भेट चढ़ गया है। वही अब जाँच टीम द्वारा पेश चार्जशीट के बाद अब राजनैतिक हंगामा बढ़ने की संभावना है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…