संजय ठाकुर
डेस्क. वर्ष 2014 के लोकसभा चुनावों से खोई अपनी सियासी ज़मीन को उत्तर प्रदेश में दुबारा तलाश रही आम आदमी पार्टी ने आज शुक्रवार को प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की है। प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने आज 33 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। इस 33 उम्मीदवारों की सूची में वाराणसी सेवापुरी विधानसभा सीट से कैलाश पटेल को प्रत्याशी के तौर पर घोषणा की गई है।
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मुकेश सिंह ने बताया कि इसके पूर्व दो लिस्ट के माध्यम से आम आदमी पार्टी अब तक 170 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर चुकी थी। अब तीसरी सूची में 33 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है। इस तरह अब तक 203 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जा चुके हैं।
सिंह ने बताया कि जल्द ही शेष 200 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। इस तीसरी सूची में वाराणसी के सेवापुरी सीट से आप के जिलाध्यक्ष कैलाश पटेल को टिकट दिया गया हैं। इस प्रकार अब तक वाराणसी के आठ विधानसभा क्षेत्र में से 05 प्रत्याशियों को टिकट दे दिया हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…