तारिक़ खान
आखिर दिल्ली पुलिस ने बड़ी मछली को अपने जाल में फंसा ही लिया है। बुल्ली बाई ऐप का निर्माणकर्ता कंप्यूटर इंजिनियर नीरज विश्नोई दिल्ली पुलिस की हिरासत में है। नीरज बिश्नोई ने मुंबई पुलिस द्वारा की गई गिरफ्तारियों के लिए पुलिस का मजाक उड़ाया और खुलेआम चुनौती दे दी थी। आरोपी ने ट्वीट करके मुंबई पुलिस को “स्लम बाई पुलिस” बताया था और गलत लोगों को गिरफ्तार करने की बात कही थी। नीरज के सम्बन्ध में हर पल नये नए खुलासे ने उसके खुराफाती शातिर दिमाग का सच दुनिया के सामने ला दिया है। ट्विटर पर आरोपी ने स्वीकार किया था कि बुल्ली बाई एप उसने बनाया है, मुंबई पुलिस बेकसूर लोगों को जल्द रिहा कर दे।
नीरज विश्नोई के परिजनों ने उसकी ऐसी किसी भी हरकत से इनकार किया है। परिवार का कहना है कि कुछ समय पूर्व नीरज एक शादी में राजस्थान गया था। वहां से दिल्ली होते हुए 25 दिसंबर को लौट आया था। जबकि नीरज ने खुलासा किया है कि उसने बुल्ली बाई एप को प्रमोट करने के लिए ट्विटर हैंडल बनाया। इसके बाद 31 दिसंबर को एक और हैंडल बनाकर ट्वीट करना शुरू किया।
मामला जब सुर्खियों में आया तो नीरज लगातार खबरों पर नजर रख रहा था। मुंबई पुलिस की गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने ट्वीट कर मुंबई पुलिस पर तंज कसा था। मुंबई पुलिस की गिरफ्तारी के बाद आरोपी नीरज विश्नोई ने ट्वीट कर मुंबई पुलिस को “स्लम बाई पुलिस” बताया था और गिरफ्तार बेकसूर लोगों को जल्द रिहा करने के लिए कहा। वही दूसरी तरफ पुलिस नीरज के अन्य कनेक्शन को खंगाल रही है। नीरज के साथ और कौन कौन इन सब काण्ड में शामिल है उसकी भी जानकारी इकठ्ठा किया जा रहा है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने नीरज की तस्वीर आज जारी किया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…