आदिल अहमद
डेस्क। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज अनुपशहर-अलीगढ रोड क्वार्सी चौराहे पर गठबंधन कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुवे भाजपा पर ज़बरदस्त हमला किया। उन्होंने कहा कि ये सरकार सिर्फ फेकू ही नही बल्कि बेचू भी है। जनता इसको सबक सिखाएगी और 10 मार्च को गठबंधन 400 सीट जीत कर आ रही है।
केंद्र सरकार पर हमलावर होते हुवे उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि चप्पल पहनने वाला व्यक्ति हवाई जहाज में बैठेगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अलबत्ता, डीजल-पेट्रोल की कीमतें बढ़ गईं, जिससे गरीब गाड़ी तक नहीं चला पा रहा है। गरीबों के पैसे को भाजपा अमीरों की तिजोरी में भरने का काम कर रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि यह चुनाव भविष्य के साथ लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव है। भाजपा के लोग नकली हैं। झांसा देने वाले हैं। भाजपा में जितना बड़ा नेता उतना बड़ा झूठ बोल रहा है। झूठी सरकार को हटाने का वक्त आ गया है।
अखिलेश ने कहा कि जब से साइकिल और हैंडपंप साथ आए, तब से भाजपा का दरवाजा बंद हो गया है। हमारे और सहयोगी दलों ने उनके दरवाजे में कुंडी लगाई है। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ वासियों पर उन्हें पूरा भरोसा है कि वह भाजपाइयों के लिए ऐतिहासिक ताला लगाएंगे। उनके कदम से भाजपा का दरवाजा बंद होगा। इन दरवाजों पर ऐसा ताला लगाना, जिसकी चाबी कहीं न बना पाए।
उन्होंने कहा कि सपा गठबंधन 400 सीट जीतेगा। अगर कोई पूछे यह कैसे होगा तो उन्हें बताना भाजपा विधायक व सांसद गांव में घुस नहीं पा रहे हैं। वह कूटे जा रहे हैं। गांव में महंगाई के चलते भाजपाई घुसने से बच रहे हैं। कोरोना काल में लोगों को भाजपा सरकार ने अकेला छोड़ दिया। अगर दवा, अस्पताल, ऑक्सीजन समय से मिल जाता तो बड़े पैमाने पर लोगों जानें बच जातीं। मजदूरों को पैदल छोड़ दिया गया। मजदूर अपने घर पर पहुंचने से पहले स्वर्ग सिधार गए। सपा ने एक-एक लाख रुपये की मदद की थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…