Others States

अजीत डोभाल की कोठी में जबरन गाडी लेकर घुस रहा युवक हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ

तारिक़ खान

नई दिल्ली। एनएसए अजीत डोभाल की कोठी में गाडी लेकर जबरन घुसने का प्रयास कर रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हिरासत में लिए गए युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है। युवक पर आरोप है कि वह डोभाल के कोठी में ज़बरदस्ती अपनी गाडी लेकर घुस रहा था। घटना आज सुबह लगभग 7:45 की बताई जा रही है। जब व्यक्ति ने कार लेकर जबरदस्ती एनएसए अजीत डोभाल के घर में घुसने का प्रयास किया।

हालांकि पहले से सतर्क सुरक्षा बलों ने उसे गेट पर ही रोककर हिरासत में ले लिया। उसे दिल्ली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल उससे पूछताछ कर रही है। शुरुआती पूछताछ में आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त लग रहा है। वह कुछ बड़बड़ा रहा है। उसके अनुसार उसके शरीर में कोई चिप लगी है, जिसे दूर बैठा कोई व्यक्ति संचालित कर रहा है।

हालांकि तलाशी लेने पर उसके शरीर पर कोई चिप नहीं मिली। दिल्ली पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी के पास से जो कार बरामद हुई है वह किराये पर ली हुई है। एनएसए अजीत डोभाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे विश्वस्त अधिकारियों में गिने जाते हैं। वे हमेशा ही आतंकियों के निशाने पर रहे हैं। आतंकवाद रोधी अभियानों की रणनीति बनाने की उनकी विशेषता के कारण उन पर खतरा बना रहता है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts