मो0 कुमेल
डेस्क. आलिया भट्ट को सिनेमा में बतौर मुख्य अभिनेत्री 10 साल पूरे हो रहे हैं। आलिया ने अपने करियर में नियमित अंतराल पर लीक से हटकर किरदार करके अपने प्रशंसकों और समीक्षकों दोनों को चौंकाया है। ‘हाइवे’, ‘उड़ता पंजाब’ ‘डियर ज़िंदगी’, ‘राज़ी’ और ‘गली ब्वॉय’ उनके अभिनय यात्रा के मील के पत्थर बन चुके हैं। धुकधुकी अब ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की है।
एक साक्षात्कार में आलिया भट्ट ने गंगुबाई पर बात करते हुवे कहा है कि “मुझे लगता है कि ये एक भावनात्मक दर्द रहा इस किरदार को निभाने का। आज मैं वह बता सकती हूं लेकिन शूटिंग के समय शायद नहीं। मैं इस फिल्म के सेट पर जाती थी तो कुछ गलत नहीं होता था पर मैं बीमार महसूस करती थी।“
उन्होंने कहा कि “कभी पीठ में दर्द, कभी कंधों में दर्द। आंखों में दिक्कत, सिर में भारीपन। संजय सर मुझे कहते किं तुम इस किरदार को भावनात्मक रूप से इतना कुछ दे रही हो कि बीमार पड़ रही हो। गंगूबाई का जिक्र कहीं नहीं होता। कोई सोचेगा भी नहीं कि इस पर फिल्म क्यों बनाएं लेकिन ये एक किरदार है तो उसे बताना ही चाहिए।“
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…