Crime

अर्जुन सिंह के हाथ लगी बड़ी सफलता, फरार गैंगस्टर निर्भय सिंह राहुल हुआ गिरफ्तार

ए0 जावेद

वाराणसी। सारनाथ थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह को एक बड़ी सफलता कल हाथ लगी जब कुख्यात फरार गैंगेस्टर निर्भय सिंह उर्फ़ राहुल सिंह को गिरफ्तार किया। दिल्ली का मूल निवासी निर्भय सिंह उर्फ़ राहुल सिंह पर वाराणसी के कैंट और सारनाथ थानों में मुकदमा दर्ज है, जिस पर उसके साथी दानिश सहित गैंगेस्टर की कार्यवाही हुई है।

कैंट और सारनाथ थाने से गैंगस्टर के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है। एसओ सारनाथ अर्जुन सिंह ने बताया कि निर्भय सिंह उर्फ राहुल सिंह मूलरूप से दिल्ली का रहने वाला है। वह नारिया (लंका) में अपने मामा के यहां रहकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता था।

अर्जुन सिंह ने बताया कि निर्भय के ऊपर चोरी, लूट व छिनैती संबंधित तीन मुकदमे कैंट थाने में व एक मुकदमा सारनाथ थाना में दर्ज है। इसके खिलाफ 2021 में गैंगेस्टर का मुकदमा दर्ज हुए था बताया कि सर्विलांस व फोन के माध्यम से आशापुर चौकी प्रभारी अखिलेश वर्मा, कांस्टेबल आशीष सिंह व रामानंद दिल्ली वेस्ट से पकड़ कर लाये। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts