Crime

अहमदाबाद ब्लास्ट केस: सज़ा का हुआ एलान तो फिर चर्चा में आया आजमगढ़ जनपद का संजरपुर और सरायमीर, इन आतंकियों पर घोषित है 10-10 लाख का ईनाम

संजय ठाकुर

आजमगढ़। अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट में सजा पाने वाले आतंकियों में से 9 यूपी से जुड़े हैं। इनमें पांच आजमगढ़, एक-एक मऊ, मेरठ, बुलंदशहर और बिजनौर का है। यूपी के आठ दोषियों को फांसी व एक को उम्रकैद की सजा मिली है। आजमगढ़ के पांचों दोषी एक ही इलाके सरायमीर के हैं। इस फैसले के आने से सरायमीर एक बार फिर चर्चा में है।

demo pic

आजमगढ़ जनपद से सम्बन्धित सबसे पहला नाम 1993 में मुंबई सीरियल ब्लास्ट में सामने आया था अबू सालेम का। अबू सालेम पुलिस हिरासत में है। उसके ऊपर कैसेट किंग गुलशन कुमार की हत्या का भी चार्ज है। दहला देने वाली इस हत्याकांड के तार भी आजमगढ़ जनपद से जुड़े मिले था। जिसके बाद से आजमगढ़ जनपद चर्चा का केंद्र बन गया था। आज एक बार फिर आजमगढ़ जनपद का सरायमीर तथा संजरपुर चर्चा में है।

2018 को सरायमीर पुलिस ने फरार चल रहे छह आतंकियों की हिस्ट्रीशीट खोली थी। इसमें सरायमीर थाना क्षेत्र के संजरपुर गांव निवासी डा0 शहनवाज, शादाब उर्फ बड़ा साजिद, राशिद उर्फ सुल्तान, आसिफ और आफताब के नाम है। इन सभी पर एनआईए की ओर से 10-10 लाख रुपये का इनाम घोषित है। इन सभी के नाम बाटला हाउस एनकाउंटर के साथ ही वाराणसी, गोरखपुर, दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद जैसे शहरों में सीरियल बम धमाकों में भी प्रकाश में आए थे।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts