तारिक़ आज़मी
वाराणसी। वाराणसी के पूर्व विधायक व समाजवादी पार्टी नेता हाजी समद अंसारी ने अपने चुनाव लड़ने के फैसले को आखिर बदल दिया है और वह अब चुनाव नही लड़ेंगे। इस बात की जानकारी एक वीडियो जारी करते हुवे हाजी समद अंसारी ने दिया। बताते चले कि सपा से टिकट मांग रहे हाजी समद अंसारी को पार्टी ने टिकट न देते हुवे उत्तरी विधानसभा से अशफ़ाक़ अहमद डब्लू को प्रत्याशी बनाया है। जिसके बाद समद समर्थकों में निराशा और आक्रोश दिखाई दे रहा था।
आज सुबह से हाजी समद अंसारी के आवास पर उनके समर्थकों की बैठक हो रही थी। इस बैठक का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसके बाद हमारी हाजी समद अंसारी से हुई टेलीफोन पर बातचीत में उन्होंने चुनाव लड़ने की बात कही थी और कुछ लम्हो बाद किस सीट से चुनाव लड़ेंगे इसकी जानकारी देने की बात कही थी। जिस आधार पर हमारे द्वारा समाचार का प्रकाशन किया गया था।
बताया जाता है कि बैठक में कार्यकर्ताओं की भावनाओ को देख उन्होंने अपने क्षेत्र और कुनबे के बड़े बुजुर्गों से सलाह मश्वरे के बाद निर्णय लिया कि वह चुनाव नही लड़ेंगे और पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में पार्टी के एक सच्चे सिपाही की तरह सेवा करेगें।
हमसे बात करते हुए हाजी समद ने बताया कि जब मैं विधायक था तो तत्कालीन बसपा सरकार ने मुझे मंत्री पद और परिवार में टिकट का न्योता दिया था। मगर समाजवाद का मैं सच्चा सिपाही बनकर अपने रहनुमा मुलायम सिंह यादव को मानकर आगे बढ़ता रहा और अखिलेश जी के मार्ग दर्शन में जनता की सेवा करता रहा था। पार्टी द्वारा टिकट न दिए जाने के कारण दिल को काफी तकलीफ हुई। अपने समर्थकों की मांग पर मैंने चुनाव लड़ने की सोचा भी था, मगर बुज़ुर्गो की बाते मेरे समझ मे आई और मैंने अपने समर्थकों को समझाया तथा चुनाव नही लड़ने का फैसला किया है।
भावुक होते हुए पूर्व विधायक हाजी समद ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा है कि मैं पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशी के समर्थन में जी जान लगा कर प्रचार प्रसार करूँगा और प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…