शाहीन बनारसी
डेस्क. शास्त्रों में माघी पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान, दान, उपवास करने का विशेष महत्व बताया गया है। माघी पूर्णिमा माघ महीने का आखिरी दिन होता है फिर इसके बाद फाल्गुन का माह आरंभ हो जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार माघी पूर्णिमा पर पवित्र तीर्थ स्थानों में गंगा स्नान और दान करने से 32 गुना पुण्य फल की प्राप्ति है।
माघी पूर्णिमा पर करें ये काम
धार्मिक नजरिए से माघ पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। माघी पूर्णिमा के दिन पिछले एक महीने से संगम पर कल्पवास कर रहे लोगों के लिए यह आखिरी दिन होता है। पुराणों में कहा गया है कि माघी पूर्णिमा तिथि पर भगवान विष्णु स्वयं गंगा में निवास करते हुए स्नान और ध्यान करते हैं। इसके अलावा पूर्णिमा तिथि पर चंद्रदेव सोलह कलाओं में अमृत की वर्षा करते हैं।
वैदिक ज्योतिष के अनुसार माघ पूर्णिमा में स्नान, दान करने से सूर्य और चंद्रमा युक्त दोषों से मुक्ति मिलती है। इसलिए इस दिन गंगा नदी में स्नान करना चाहिए, अगर ऐसा न हो सके तो घर में ही पानी में गंगाजल डालकर नहा लेना चाहिए। इसके अलावा गंगाजल का आचमन यानी हथेली में थोड़ा सा गंगाजल पी लेने से भी पुण्य मिलता है। माघी पूर्णिमा पर भगवान विष्णु की पूजा और व्रत करना चाहिए। इससे हर तरह के पाप खत्म हो जाते हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…