आदिल अहमद
डेस्क। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावो के पहले चरण का मतदान जारी है। 11 जिलों की 58 सीटों पर आज जनता मतदान कर रही है। धीमी रफ़्तार से शुरू हुवे मतदान के बाद सुबह 11 बजे तक 20 फीसद से अधिक मतदान हो चूका है। इस दरमियान कुछ केंद्रों पर ईवीएम में गड़बड़ी के कारण देर से मतदान शुरू हुआ। वहीं, कुछ जगह मतदान केंद्र में अंधेरा होने की भी शिकायतें आई हैं। समाजवादी पार्टी ने कैराना के कुछ बूथों पर मतदाताओं को डरा धमका कर वोट डालने से रोकने का आरोप लगाया है। वहीं, बिजनौर में महिला मतदाताओं से अभद्रता करने की शिकायत भी सपा ने चुनाव आयोग से की है।
सपा ने एक और ट्वीट पुलिस प्रसाशन पर पोलिंग एजेंटों को बूथ के अंदर जाने से रोकने का आरोप लगाया। सपा ने ट्वीट में कहा, ‘आगरा जिले की एत्मादपुर विधानसभा 86, बूथ नंबर 353, 354 पर पुलिस प्रशासन पोलिंग एजेंटों को बूथ के अंदर जाने से रोक रहा है। कृपया संज्ञान संज्ञान लेकर निष्पक्ष मतदान कराने का कष्ट करें।’
सपा प्रत्याशी अमरपाल शर्मा पर फर्जी वोटिंग के आरोप
सपा प्रत्याशी अमरपाल शर्मा पर फर्जी वोटिंग के आरोप लगे हैं चेयरमैन रीना भाटी ने अमरपाल शर्मा से जान का ख़तरा बताया और कहा कि कुछ लोग मतदान स्थल पर हथियार लिए बैठे थे, पुलिस ने 20 लोगों को हिरासत में लिया है, यह प्रकरण खोड़ा के गोल्डन पैलेस का बताया जा रहा है। गाजियाबाद के राजनगर में शिलर इंस्टीटूट मतदान केंद्र पर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। नारेबाजी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। सांसद वीके सिंह राजनगर में मतदान करने पहुंचे। वहीं, रईसपुर गांव के कंपोजिट विद्यालय में पहुंचे गठबंधन प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार मुन्नी ने पोलिंग बूथ 152 की ईवीएम मशीन खराब होने की प्रशासन से शिकायत की।
सुबह 11 बजे तक मतदान की स्थिति
आगरा 20.42%
अलीगढ़ 17.91%
बागपत 22.77%
बुलंदशहर 21.62%
गौतमबुद्ध नगर की तीनों विधानसभा सीटों 18.43%
गाजियाबाद 17.26%
हापुड़ 22.08%
मथुरा 20.39%
मेरठ 18.92%
मुजफ्फनगर 22.56%
शामली 22.84%
सुबह 11 बजे तक औसत मतदान – 20.03%
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…