आदिल अहमद
कानपुर। कानपुर में एक बुज़ुर्ग महिला से लूटपाट और क़त्ल के वारदात को अंजाम देने का तरीका बता रहा है कि एक बड़े साजिश के तहत पुरे प्लान के साथ घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस पूछताछ में जो तथ्य अभी तक सामने आये है उसके अनुसार दरवाज़ा जिस तरीके से खुला वह कोई जान पहचान वाला ही हो सकता है। नौकरानी ने जो कुछ पुलिस को बताया उसके अनुसार दरवाज़े पर बजी घंटी के बाद जब पूछा गया “कौन?” तो आवाज़ आई “ड्राईवर”। जिसके बाद नौकरानी ने दरवाज़ा खोल दिया था।
सावित्री ने बताया कि उसको बाथरूम में बंद करने के बाद बदमाशों ने मधु को पीटना शुरू कर दिया था। लॉकर व अलमारियों की चाबियां लीं। नकदी व जेवरात लूटे। सावित्री का कहना है कि मधु की चीखें सुनाई दे रही थीं। वो मिन्नतें कर रही थीं कि उसको छोड़ दें। जो लेना हो ले जाएं लेकिन बदमाश नहीं माने। जब आखिर में मधु की चीखें बंद हो गईं तब सावित्री को अनहोनी की आशंका हुई। हैरानी की बात ये है कि ये चीखें फ्लैट के बाहर तक नहीं सुनाईं दीं। इसलिए बदमाश आसानी से फरार हो गए।
वारदात के वक्त मधु व सावित्री ही फ्लैट में थीं। बदमाशों ने मधु को मार दिया लेकिन सावित्री को छोड़ दिया। इसको लेकर पुलिस कई आशंकाओं पर काम कर रही है। आशंका है कि शायद मधु बदमाशों में से किसी को पहचानती थीं। इसी डर से उसको मार दिया। वही सावित्री को छोड़ देने की बात पर भी पुलिस अपने अंदाज़ में इसकी जानकारी इकठ्ठा कर रही है। मधु का फ्लैट नंबर 307 है। उनकी बेटी नीरू का फ्लैट ठीक ऊपर 407 नंबर है। मधु के फ्लैट के ठीक ऊपर नीरू का फ्लैट है। जिस वक्त बदमाश मधु पर बर्बरता कर रहे थे उस वक्त नीरू व उनका परिवार सो रहा था। इससे ये बात तो साफ़ साफ़ ज़ाहिर करती है कि शायद बदमाशो को मालूम थी कि फ़्लैट साउंड प्रूफ है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…