उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड(बलिया): चौकिया मोड़ से तेंदुआ ग्राम सभा तक लगभग 4 किलोमीटर की जर्जर सड़क लोगों के लिए मुसीबत का सबब बनती जा रही है। एक वर्ष पूर्व से रुक-रुक कर बन रहे इस मार्ग पर अभी तक पिचिंग कार्य पूर्ण नहीं हो सका है। हालत यह है कि पिछले 10 दिनों में इसके पिचिंग कार्य पर तीन बार ब्रेक लग चुका है, जिससे लोगों में काफ़ी आक्रोश की स्थिति है।
इस मार्ग का 10 दिन पूर्व फिर शुरू हुआ, मगर महज़ दस दिनों में ये पिचिंग कार्य अब तक दो-दो बार बंद हो चुका है। वर्तमान समय में आधी अधूरी पिचिंग कार्य के बाद पिछले तीन दिन से सड़क पर कोई कार्य नहीं हुआ है। सड़क का पिचिंग न होने के चलते जहां वाहनों के आवागमन के समय धूल धक्कड़ उड़ने से सड़क के किनारे बसे दुकानदारों का बुरा हाल है। वहीं यहां के निवासियों का बुरा हाल है। इस सम्बन्ध में मशीनरी व्यवसायी अजय जायसवाल का कहना है कि सड़क से वह आजिज आ चुके हैं। पेंट व्यवसायी राजीव उर्फ चुन्नू का कहना है कि कुछ कहने लायक नहीं हम तो इस पर उड़ रही धूल धक्कड़ से बीमार हो चले हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…