प्रतीकात्मक तस्वीर
ईदुल अमीन
वाराणसी। पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय पर फुलपुर थाने में प्रधानमन्त्री और मुख्यमंत्री पर विवादित बयान देने के मामले में राजद्रोह का मुकदमा दर्ज हुआ है। उनपर आरोप है कि अमर्यादित भाषा का प्रयोग, राजित तारा गांव में बगैर अनुमति के जनसभा आदि है। इन आरोपों के आधार पर फ्लाइंग स्क्वॉयड टीम के एसआई रामकृष्ण यादव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रकरण में जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा के अनुसार, भड़काऊ भाषण पर आरओ से तीन दिन में जांच कराई गई थी। अजय राय को नोटिस देकर जवाब मांगा गया। इस मामले में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है।
प्रकरण में क्षेत्राधिकारी पिंडरा अभिषेक पांडेय ने बताया कि राजद्रोह सहित विभिन्न आरोपों में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हालांकि अजय राय के मुताबिक उन्होंने सात मार्च के बाद देश से योगी-मोदी नहीं बल्कि राशन की दुकानों पर मिल रहे खराब नमक को मिट्टी में मिलाने की बात कही थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…