मो0 कुमेल
कानपुर। किसान संगठन के संयुक्त मंच और किसान आन्दोलन में बड़े किसान नेता बनकर सामने आये संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार पर अपनी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा है कि देश को उत्तर कोरिया और किसी को किम जोंग नही बनने देंगे। भाजपा सरकार किसानों के साथ लिखित वादे नही मान रही है। गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी की बर्खास्तगी न होने और उनके बेटे आशीष मिश्रा की जमानत होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि वह दोबारा न्यायालय जाएंगे। अपील करेंगे कि बहस रूबरू हो।
टिकैत ने प्रेस क्लब में पत्रकारों से बात करते हुवे कहा कि केंद्र सरकार ने मुकदमे वापस लेने, एमएसपी निर्धारण के लिए कमेटी गठित करने आदि मुद्दों पर लिखित वादा किया था। इसके बाद भी कुछ नहीं हुआ। गृह राज्यमंत्री के बेटे की जमानत से किसानों में गुस्सा है। चुनाव में सत्ताधारी दल के लोग आएं तो उनसे सवाल करें कि छुट्टा पशुओं ने किसानों का क्या हाल किया है? बेरोजगारी चरम पर है। किसानों ने अपनी फसलें कम रेट पर बेची हैं। उसका हिसाब मांगा जाना चाहिए। जिन्ना, हिजाब जैसे शब्दों के मकड़जाल में न फंसें।
टिकैत ने कहा कि चुनाव के पहले चरण में सरकारों को किसानों से वादाखिलाफी का नतीजा दिखने लगा है। वे सिर्फ भाजपा को वादाखिलाफी की सजा दिलाना चाहते हैं, लेकिन किसी पार्टी के पक्ष में वोट डालने की बात नहीं कर रहे। केंद्र सरकार ने 13 माह चले किसानों के आंदोलन और समझौते की अनदेखी की है। इसी वजह से वह यह आंदोलन कर रहे हैं। इस मौके पर संयुक्त किसान मोर्चा की अपील ‘इस चुनाव में किसान विरोधी भाजपा को सजा दें’ शीर्षक का पत्रक भी वितरित किया गया। उनके साथ हन्नान मुल्ला, योगेंद्र यादव, राजवीर सिंह जादौन, शिवकुमार कक्का जी, सुरेश गुप्ता, रवि प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…