मो0 कुमेल
कानपुर। कानपुर के जिले में 9 साल के मासूम बच्चे की नृशंस हत्या का मामला सामने आया है, जहाँ मासूम बच्चे की हत्या बड़ी ही बर्बरता से की गई है, जिससे इंसानियत शर्मसार हुई है। मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के सरसौल का है, जहाँ नर्वल के बेहटा सकट गांव में सोमवार से लापता 9 वर्षीय छात्र की नृशंस हत्या कर दी गई है। बच्चे की लाश मंगलवार को नग्न अवस्था में प्राप्त हुई है।
वही मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने पूर्व प्रधान रामेंद्र मिश्रा के खेत में अखिलेश का शव पड़ा देखा। शव पर एक भी कपड़ा नहीं था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा गया। 9 साल के बच्चे की हत्या करने से पहले आरोपियों ने उसे खूब तड़पाया। शायद ऐसा करते हुए उसका कलेजा भी नहीं कांपा होगा। उसके जख्म बता रहे थे कि उसको जमकर पीटा और नोचा भी गया था। खेत में शव को काफी दूर तक घसीटा गया। उसकी गर्दन पर जूते के निशान मिले हैं। आरोपियों ने उसकी गर्दन पर पैर रख उसे जमीन पर रगड़ा था। लोगों ने तंत्र-मंत्र के चक्कर में भी हत्या किए जाने का शक जताया है।
पुलिस अफसरों का कहना है कि जिस तरह से बच्चे को मारा गया है, उससे ऐसा लगता है कि हत्यारे उससे बेहद नफरत करते थे। आखिर बच्चे से नफरत की वजह क्या है? पुलिस इस बिंदु पर गहनता से छानबीन कर हत्यारों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल से देसी शराब की 1 खाली शीशी, 2 गिलास, अधजली सिगरेट तथा माचिस बरामद हुई। इससे पुलिस को आशंका है कि वारदात में 2 हत्यारे शामिल हैं, जिन्होंने घटना के पहले या बाद में घटनास्थल पर शराब पिया होगा।
फोरेंसिक टीम ने खून से सना डंडा व बच्चे के कपड़े शव से कुछ दूरी से बरामद किए। फोरेंसिक टीम ने इन सभी चीजों को कब्जे में ले लिया है। एसपी आउटर अजीत कुमार सिन्हा ने कहा है कि मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव को मोर्चरी हेतु भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा। 3 टीमें गठित की गईं हैं। जल्द वारदात का पर्दाफाश किया जाएगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…