शिखा प्रियदर्शिनी
डेस्क: पोषक तत्वों के बेहतर अवशोषण को सुनिश्चित करने के लिए खाली पेट कई चीजों का सेवन करना विशेष लाभदायक हो सकता है। अगर अध्यानो पर ध्यान दे तो अध्ययनों से पता चलता है कि सुबह पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर पीना चाहिए। रात के करीब 8-10 घंटे में शरीर में पानी की कमी हो जाती है, ऐसे में सुबह के समय भरपेट पानी पीना चाहिए। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक तीन समय के भोजन में नाश्ते का पौष्टिक रखना सबसे आवश्यक माना जाता है।
अध्ययनों से पता चलता है कि रोजाना खाली पेट भीगे हुए बादाम खाना सेहत के लिए विशेष रूप से लाभदायक हो सकता है। बादाम को मैंगनीज, विटामिन-ई, प्रोटीन, फाइबर, ओमेगा-3 और ओमेगा -6 फैटी एसिड का समृद्ध स्रोत माना जाता है। इसके लिए बादाम को रात भर भिगोकर रखें और फिर सुबह इनका सेवन करें। बादाम शरीर के लिए पर्याप्त पोषण दे सकता है। दिमाग को तेज बनाने के लिए बादाम खाना सबसे फायदेमंद माना जाता रहा है।
सुबह खाली पेट गर्म पानी में शहद डालकर पीने से सेहत को विशेष लाभ हो सकता है। शहद तमाम प्रकार के खनिजों, विटामिन्स, फ्लेवोनोइड्स और एंजाइमों से भरपूर होता है जो आपके आंत को साफ रखने और शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में लाभकारी है। खाली पेट पानी के साथ शहद के सेवन से शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है और यह आपके मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ावा देने में सहायक है। सुबह उठकर गर्म पानी और शहद का सेवन करना विशेष लाभदायक माना जाता है। पेट को भी स्वस्थ रखने में इसके फायदों के बारे में पता चलता है।
खाली पेट ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना भी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसमें भी किशमिश खाना आपकी सेहत के लिए विशेष लाभदायक माना जाता है। किशमिश में पोटैशियम, कैल्शियम और आयरन की उच्च मात्रा होती है। बादाम की तरह, किशमिश को भी रात भर पानी में भिगो दें, ऐसा करने से इससे पोषक तत्वों का अवशोषण बढ़ जाता है। चूंकि किशमिश प्राकृतिक शर्करा से भरे होते हैं, इसलिए सुबह इनका सेवन आपकी ऊर्जा को बढ़ाने में सहायक है। किशमिश आपके शरीर पर हानिकारक प्रभाव डालने वाले एसिड को भी बेअसर कर सकती है। अध्ययनों में किशमिश खाने के तमाम तरह के स्वास्थ्य लाभ का जिक्र मिलता है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…